Tuesday, August 25, 2020

अभिव्यक्ति और माध्यम-4

 

दिनांक : 08.05.2020

आशा है कि आप सभी रोज़ाना दिए गए कार्यों को अपनी लेखन-पुस्तिका में कर रहे होंगे। सफलता उन्हें ही प्राप्त होती है जो नियमित रूप से लिखने का कार्य करते हैं। वर्ष के अन्त में आपकी लेखन-पुस्तिका ही आपकी सबसे अच्छी मित्र साबित होती है। जो बच्चे लिखने से जी चुराते हैं, वे समय आने पर लिख नहीं पाते हैं। इसलिए आलस्य त्यागकर नियमित रूप से लेखन-कार्य करना चाहिए।

आज आपके पास अभिव्यक्ति और माध्यम से 16 प्रश्न और उनके उत्तर भेजे जा रहे हैं।

आप अनेक प्रश्नोत्तरों को कक्षा ग्यारह में पढ़ चुके हैं तथा आपकी लेखन-पुस्तिका में भी वे मिल जाएंगे। कुछ प्रश्न आपके लिए नए हैं।

इन प्रश्नोत्तरों को अपनी लेखन पुस्तिका में लिख लीजिए। आप वे प्रश्न छोड़ सकते हैं, जो पहले से आपकी लेखन-पुस्तिका में हैं।


1.     फीचर किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी रोचक विषय पर मनोरंजक शैली में लिखा गया लेख फीचर कहलाता है।

 

2.     फॉलोअप क्या होता है?
उत्तर: गत दिवस के अधूरे समाचार की अगली और नवीन जानकारी का प्रस्तुतिकरण ही फॉलोअप है।

 

3.     विज्ञापन एजेंसी का क्या कार्य है?
उत्तर: ऐसी संस्था जो विज्ञापनदाताओं से उचित रकम पर विज्ञापन लेकर उसे तैयार करवाकर उचित माध्यमों को भेजती है।

 

4.     फ़िल्म संपादन के विषय लिखिए।
उत्तर: संपादन फिल्म निर्माण की एक रचनात्मक प्रक्रिया है। इसमें किसी फिल्म के शूट किए गए दृश्यों को कहानी के अनुसार कलात्मक ढंग से जोड़ा जाता है। ध्वनि एवं संगीत भी संपादन के अंतर्गत डाली जाती है।

 

5.     समय सीमा/डेडलाइन के विषय में लिखिए।
उत्तर: किसी संस्करण के लिए वह अंतिम समय-सीमा जब तक मुद्रण विभाग द्वारा कंपोजिंग हेतु मैटर स्वीकार किया जाता है।

 

6.     स्तंभ को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: पत्र-पत्रिका के पृष्ठ का वह भाग या किसी विशेष विषय के लिए निर्धारित स्थान को स्तंभ के रूप में जानते हैं।

 

7.     फ्रीलांसर या स्वतंत्र पत्रकार किसे कहते हैं?
उत्तर: फ्रीलांसर या स्वतंत्र पत्रकार उन्हें कहते हैं जिनका किसी विशेष एक समाचार पत्र से संबंध नहीं होता । ऐसे पत्रकार भुगतान के आधार पर कार्य करते हैं।

 

8.     फीडबैक किसे कहते है?
उत्तर संचार प्रक्रिया में संदेश को प्राप्त करने वाला जो सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया करता है, उसे फीडबैक कहते हैं।

 

9.     पत्रकारिता के पहलुओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर पत्रकारिता के तीन पहलु हैं
1 समाचारों को संकलित करना।
2 उन्हें संपादित कर छपने लायक बनाना।
3 पत्र या पत्रिका के रूप में छापकर पाठकों तक पहुंचाना।

 

10. कुछ समाचार एजेंसियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

 पी. टी. आई. ,

भाषा
यू. एन. आई.

यूनिवार्ता

 

11. प्रश्न संपादन के प्रमुख सिद्धांत लिखिए।
उत्तर:

1तथ्यों की शुद्धता
2 वस्तुपरकता
3 निष्पक्षता
4 संतुलन
5 स्रोत

 

12. पूर्णकालिक पत्रकार कौन होता है?
उत्तर: ऐसा पत्रकार जो किसी समाचार संगठन में काम करता है और नियमित वेतन पाता है, उसे पूर्णकालिक पत्रकार कहा जाता है।

 

13.  संवाददाता या रिपोर्टर किसे कहते है
उत्तर: अखबारों आदि समाचार माध्यमों के लिए समाचार एकत्र करके लिखने वालों को संवाददाता या रिपोर्टर कहते हैं।

 

14. अंशकालिक पत्रकार से आप क्या समझते हो?
उत्तर: सीमित या कम समय के लिए काम करने वाले पत्रकार को अंशकालिक पत्रकार कहा जाता है। इन्हें प्रकाशित सामग्री के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाता है।

 

15. प्रश्न समाचार-लेखन की दो शैलियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर :

1 सीधा पिरामिड शैली इसमें समाचारों के सबसे महत्वपूर्ण तथ्य को पहले पैराग्राफ में उससे कम महत्व की सूचना या तथ्य की जानकारी उसक बाद दी जाती है।
2 उल्टा पिरामिड शैली: यह शैली समाचारों का ऐसा ढॉंचा ह जिसमें आधार ऊपर और शीर्ष नीचे होता है उसमें समाचारों का क्रम होता है समापन बॉडी और मुखड़ा। यह सबसे लोकप्रिय और बुनियादी शैली है।

 

16. डेस्क से क्या आशय है?
उत्तर : समाचार माध्यमों में डेस्क का आशय संपादन से होता है। समाचार माध्यमों में मोटे तौर पर संपादकीय कक्ष डेस्क और रिपोर्टिंग में बँटा होता है। डेस्क पर समाचारों को संपादित कर छपने योग्य बनाया जाता है।

अभ्‍यास के लिए महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न अगले पृष्ठ पर दिए गए हैं। देखिए, आप उनमें से कितने प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।

यदि आपको इन 26  प्रश्नों में से किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता है तो पूछें।


1. उल्टा पिरामिड शैली क्या होती है?
2. पत्रकारिता की भाषा में बीटकिसे कहते हैं?
3. पत्रकारिता का मूल तत्व क्या है?
4. फीचर लेखन और समाचार में क्या अन्तर है?
5. छह ककार कौन-कौन से हैं?
6.‘पेज थ्रीपत्रकारिता का तात्पर्य क्या है?
7. ‘स्तम्भ लेखनसे क्या तात्पर्य है?
8. ‘डेड लाइनक्या है?
9. ‘पत्रकारीय लेखनऔर साहित्यिक सृजनात्मक लेखनमें क्या अन्तर है?
10. फीचर लेखन की भाषा शैली कैसी होनी चाहिए?

11.संचार के प्रमुख तत्‍व कौन-कौन से हैं?
12. भारत में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार-पत्र कौन-सा है?
13.समाचार के प्रमुख तत्‍वों का उल्‍लेख कीजिए।
14. भारत में वेब-पत्रकारिता की प्रमुख बेबसाइटों के नाम बताइए।
15. समाचार किस शैली में लिखा जाता है?
16.रेडियो समाचार की संरचना किस शैली पर आधारित होती है।
17.इंटरनेट पत्रकारिता के लोकप्रिय होने का सबसे प्रमुख कारण क्‍या है।
18.बीट किसे कहते हैं?
19.पत्रकारीय लेखन क्‍या है?
20.मुद्रित माध्‍यम में लेखक को किन-किन बातों का ध्‍यान रखना होता है?
21. बीट रिपोर्टिंग और विशेषीकृत रिपोर्टिंग में क्‍या अंतर है।
22. पत्रकारिता के संपादन में किन सिद्धांतों का पालन करना अनिवार्य है।
23.प्रिंट माध्यम से क्या तात्पर्य है?
24.टेलीविज़न समाचारों में एंकर बाइट क्यों जरूरी है?
25.इंटरनेट किसे कहते हैं?
26. फ्री लांस पत्रकार किसे कहा जाता है?

राजेश प्रसाद

व्हाट्सऐप नम्बर 9407040108/ psdrajesh@gmail.com

No comments:

मियां नसीरुद्दीन -कृष्णा सोबती (XI )

  मियां नसीरुद्दीन कृष्णा सोबती   _____________________________________________________   ‘मियां नसीरुद्दीन’ एक संस्मरणात्मक शब्दच...