Tuesday, August 25, 2020

अभिव्यक्ति और माध्यम -1

 

दिनांक : 04.05.2020

आज आपके पास अभिव्यक्ति और माध्यम से 17 प्रश्न और उत्तर भेजे जा रहे हैं। आप अनेक प्रश्नोत्तरों को कक्षा ग्यारह में पढ़ चुके हैं तथा आपकी लेखन-पुस्तिका में भी वे मिल जाएंगे। कुछ प्रश्न आपके लिए नए हैं। इन प्रश्नोत्तरों को अपनी लेखन पुस्तिका में लिख लीजिए। आप वे प्रश्न छोड़ सकते हैं, जो पहले से आपकी लेखन-पुस्तिका में हैं।

1.     प्रश्न- संचार शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है
उत्तर: संचार शब्द की उत्पत्ति चर शब्द से हुई है। चर का अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना।

2.     प्रश्न संचार से क्या अभिप्राय है
उत्तर: संचार दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सूचनाओं विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान है।

3.     प्रश्न संचार और जनसंचार के विविध माध्यम कौन-कौन से हैं
उत्तर: टेलीफोन इंटरनेट फैक्स समाचार-पत्र रेडियो टेलीविजन और सिनेमा आदि।

4.     प्रश्न विल्वर सैम के अनुसार संचार की क्या परिभाषा है?
उत्तर: विल्वन सैम ने अनुभवों की साझेदारी को संचार कहा है।

5.     प्रश्न संचार के तत्त्व कौन-कौन से हैं
उत्तर: स्रोत, संदेश, शोर, डीकोडिंग, फीडबैक आदि।

6.     प्रश्न संचार के प्रकार कौन-कौन से हैं
उत्तर: मौखिक और अमौखिक संचार, अंतःवैयक्तिक संचार अंतर-वैयक्तिक संचार, समूह संचार, जनसंचार आदि।

7.     प्रश्न संचार प्रक्रिया की शुरूआत कब होती है
उत्तर: जब स्रोत या संचारक एक उद्देश्य के साथ अपने किसी विचार ,संदेश या भावना को किसी और तक पहुँचाना चाहता है, तब संचार की शुरूआत होती है।

8.     प्रश्न सफल संचार के लिए क्या आवश्यक है
उत्तर: सफल संचार के लिए आवश्यक है कि संदेशग्रहण करनेवाला भी भाषा यानी उस कोड से परिचित हो, जिसमें अपना संदेश भेज रहे हैं।

9.     प्रश्न डीकोडिंग का क्या अर्थ है
उत्तर: डीकोडिंग का अर्थ है प्राप्त संदेशों में निहित अर्थ को समझने की कोशिश।

10. प्रश्न फीडबैक से हमें क्या पता चलता है
उत्तर: फीडबैक से हमें पता चलता है कि संचारक ने जिस अर्थ के साथ संदेश भेजा था वह उसी अर्थ में प्राप्तकर्ता को मिला है।

11. प्रश्न शोर से क्या अभिप्राय है
उत्तर: संचार-प्रक्रिया में कई प्रकार की बाधाएँ आती हैं इन बाधाओं को शोर कहते हैं।

12. प्रश्न सांकेतिक संचार किसे कहते हैं
उत्तर: संकेतों द्वारा विचारों का आदान-प्रदान करना ही सांकेतिक संचार कहलाता है।

13. प्रश्न अंतर-वैयक्तिक संचार से आप क्या समझते हैं
उत्तर: जब दो व्यक्ति आपस में आमने-सामने संचार करते हैं तो इसे अंतर-वैयक्तिक संचार कहते हैं।

14. प्रश्न साक्षात्कार में कौन-से कौशल की परख होती है
उत्तर: साक्षात्कार में अंतर-वैयक्तिक कौशल की परख होती है।

15. प्रश्न जनसंचार की किसी एक विशेषता को लिखिए।
उत्तर: जनसंचार माध्यमों के जरिए प्रकाशित या प्रसारित संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है|

16. प्रश्न संचार के प्रमुख कार्य बताइए।
उत्तर: प्राप्ति नियंत्रण सूचना अभिव्यक्ति सामाजिक सम्पर्क तथा समस्या-समाधान प्रतिक्रिया आदि।

17. प्रश्न जनसंचार के प्रमुख प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: सूचना देना, शिक्षित करना, मनोरंजन करना, एजेंडा तय करना, निगरानी करना तथा विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना।

राजेश प्रसाद

    व्हाट्सऐप 9407040108/ psdrajesh@gmail.com

No comments:

मियां नसीरुद्दीन -कृष्णा सोबती (XI )

  मियां नसीरुद्दीन कृष्णा सोबती   _____________________________________________________   ‘मियां नसीरुद्दीन’ एक संस्मरणात्मक शब्दच...