Tuesday, August 25, 2020

अभिव्यक्ति और माध्यम-2

 

दिनांक : 05.05.2020

आज आपके पास अभिव्यक्ति और माध्यम से 20 प्रश्न और उत्तर भेजे जा रहे हैं।

आप अनेक प्रश्नोत्तरों को कक्षा ग्यारह में पढ़ चुके हैं तथा आपकी लेखन-पुस्तिका में भी वे मिल जाएंगे। कुछ प्रश्न आपके लिए नए हैं। इन प्रश्नोत्तरों को अपनी लेखन पुस्तिका में लिख लीजिए। आप वे प्रश्न छोड़ सकते हैं, जो पहले से आपकी लेखन-पुस्तिका में हैं।

1.      संपादकीय विभाग का क्या कार्य है?
उत्तर: खबरों लेखों तथा फीचरों को व्यवस्थित ढंग से संपादकीय करने का कार्य संपादकीय विभाग का होता है।

2.      भारत में पत्रकारिता की शुरूआत कब हुई?
उत्तर : भारत में पत्रकारिता की शुरूआत सन् 1780 ई में जेम्स ऑगस्ट हिक्की के बंगाल-गजट से हुई।

3.      उदंत मार्तण्ड का प्रकाशन कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: साप्ताहिक पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ 1826 ई. में कोलकाता से जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में प्रकाशित हुआ।

4.      आजादी-पूर्व के प्रमुख पत्रकारों के नाम बताइए।
उत्तर: गणेश शंकर विद्यार्थी माखनलाल चतुर्वेदी महावीर प्रसाद द्विवेदी प्रतापनारायण मिश्र शिवपूजन सहाय रामवृक्ष बेनीपुरी बालमुकुन्द गुप्त आदि।

5.      आजादी पूर्व की कुछ प्रमुख पत्र-पत्रिकाओ के नाम बताइए।
उत्तर: केसरी, हिन्दुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, प्रताप, आज, विशाल भारत आदि।

6.      रेडियो का आविष्कार कब और किसने किया?
उत्तर: सन् 1895 ई. में जी मार्कोनी ने।

7.      सिनेमा का आविष्कार कब और किसने किया?
उत्तर: सन् 1883 ई. में थामस अल्वा एडीसन ने।

8.      जनसंचार का नवीनतम लोकप्रिय साधन क्या है?
उत्तर: इन्टरनेट

9.      कुछ चर्चित स्टिंग ऑपरेशन बताइए।
उत्तर: तहलका, ऑपरेशन दुर्योधन, चक्रव्यूह

10.  पत्रकारिता का मूल तत्व क्या है?
उत्तर: जिज्ञासा और समाचार व्यापक अर्थों में पत्रकारिता का मूल तत्व है।

11.  पत्रकारिता का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर: सूचनाओं का संकलन एवं उनका संपादन कर पाठकों तक पहुँचाना है।

12.  समाचार में कौन-से तत्व आवश्यक है?
उत्तर: नवीनता जनरुचि निकटता प्रभाव

13.  संपादन में मुख्य रूप से क्या आवश्यक है?
उत्तर : तथ्यपरकता वस्तुपरकता निष्पक्षता तथा संतुलन ।

14.  समाचार की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: समाचार किसी भी ऐसी ताजा घटना विचार या समस्या की रिपोर्ट है जिसमें अधिक से अधिक लोगो की रुचि हो और जिसका अधिक से अधिक लोगों पर प्रभाव पड़ रहा हो।

15.  संपादन का क्या अर्थ है?
उत्तर: किसी सामग्री की अशुद्धियों को दूर कर उसे पठनीय बनाना।

16.  पत्रकार की बैसाखियाँ किसे कहा जाता है?
उत्तर: विश्वसनीयता, संतुलन, निष्पक्षता, स्पष्टता

17.  संपादकीय किसे कहा जाता है?
उत्तर: संपादक जिस पृष्ठ पर विभिन्न घटनाओं और समाचारों पर अपनी राय प्रकट करता है उसे संपादकीय कहते है।

18.  पहले पृष्ठ पर प्रकाशित होने वाले हस्ताक्षरित समाचार को क्या कहते हैं?
उत्तर: कार्टून कोना

19.  पत्रकारिता के प्रमुख प्रकार बताइए।
उत्तर: खोजपरक पत्रकारिता विशेषीकृत पत्रकारिता वॉचडॉग पत्रकारिता एडवोकेसी पत्रकारिता वैकल्पिक मीडिया।

20.  कवरेज को हम किस अर्थ में लेते हैं?
उत्तर: घटनास्थल पर पहुँचकर समाचारों का संकलन करना और उन्हें प्रकाशित करना कवरेज कहलाता है।

 

राजेश प्रसाद

व्हाट्सऐप नम्बर 9407040108/ psdrajesh@gmail.com

No comments:

मियां नसीरुद्दीन -कृष्णा सोबती (XI )

  मियां नसीरुद्दीन कृष्णा सोबती   _____________________________________________________   ‘मियां नसीरुद्दीन’ एक संस्मरणात्मक शब्दच...